फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारंटीन किए गए 2,836 लोगों को मिलेगा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए घोषित लॉकडाउन के दौरान बाहर से आए 2,836 लोगों को क्वारंटीन करने के बाद जिला प्रशासन उन्हें होम क्वारंटीन कराने में जुटा है। इस दौरान उन्हें खाने की परेशानी नहीं हो इसके लिए 15 दिन का निशुल्क राशन दिया जाएगा। सोमवार को एडीएम ने ऐसे लोगों को राशन किट देते हुए निर्धारित अवधि तक घर में रहने का निर्देश देते हुए उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

लॉकडाउन अवधि में गैर प्रांत व जिले से आए 2,836 लोगों को जिला प्रशासन ने अस्थाई स्क्रीनिंग सेंटर में स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद क्वारंटीन कराया था। क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद शासन के निर्देश पर सभी को संभावित कोरोना वायरस कैरियर मानते हुए होम क्वारंटीन किया जा रहा है। होम क्वारंटीन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए जिला प्रशासन सभी को निशुल्क राशन किट वितरित कर घरों में शिफ्ट कर होम क्वारंटीन कराने में जुटा है।
सोमवार को एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने 2,553 लोगों को राशन किट देने के बाद संबंधित लेखपाल के साथ अस्थाई स्क्रीनिंग सेंटर से उनके घर भेजा। घर भेजे गए सभी लोगों को निर्धारित अवधि में घर के एक कमरे में रहने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करने का निर्देश देते हुए किसी प्रकार की परेशानी होने पर लेखपाल के मोबाइल नंबर पर सूचना देने को कहा है। एडीएम ने सभी को होम क्वारंटीन नियमों की अवहेलना करने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें