फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दुष्कर्म की पुष्टि, आरोपी को जेल

Wed, 22 Apr 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल। एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की कार्यशैली मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद सवालों के घेरे में आ गई है। शुरुआत में मामला छेड़छाड़ में दर्ज किया गया था। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने 17 अप्रैल को अमित कुमार (20) पर घर में घुसकर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि मामले को दबाने के प्रयास में पुलिस ने पहले छेड़छाड़ में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पीड़िता के पिता लगातार अधिकारियों से दुष्कर्म की धारा जोड़ने की मांग करता रहा। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं।

मंगलवार को आरोपी अमित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें