फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आज से 22 तक 40 मंदिरों में गूंजेंगे राम के भजन

Sun, 14 Jan 2024 02:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को होने वाले श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आगाज जिले में रविवार से ही हो जाएगा। इसके लिए 14 से 22 जनवरी तक जिले के 40 मंदिरों पर रामकथा, रामायण पाठ व भजन कीर्तन कराए जाएंगे। प्रशासन ने कार्यक्रम जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम के लिए चिन्हित की गई मंदिरों में शिव मंदिर मुकुट नाथ ताला, हनुमान मंदिर सराय खेमा, शिव मंदिर मुंशीगंज चौक, श्री तपेश्वरनाथ धाम पीढ़ी, प्राचीन हनुमान मंदिर धनेशाराजपूत, मां कामाख्या भवानी मंझगांव, शंकर जी बजरंगबली टीकरमाफी, खाकी बाबा आश्रम गाजीपुर, बजरंगबली मंदिर घोरहा, दुर्गंन भवानी धाम रोहसी बुजुर्ग, हनुमान मंदिर गढ़ा माफी, माता मवाई धाम मंदिर जेठू मवई शामिल है।
इन मंदिरों में भी होंगे कार्यक्रम
इसके अतिरिक्त महामृत्युंजय धाम रोहसी बुजुर्ग, राम जानकी मंदिर भटगवां, विडला मंदिर यूपीएसआईडीसी, हनुमान मंदिर कठौरा, राम जानकी मंदिर गडरियाडीह, हनुमानगढ़ी गौरा, दुर्गा मंदिर गोगमऊ, बरही बाबा जामो, बाबा सिद्ध दास हरगांव, बाबा नंद धाम नदियावां, मौनी महाराज धाम बाबूगंज ऐंधी, पंचदेव मंदिर कल्याणपुर, हिंगलाज दुर्गा जी दादरा, दंडेश्वर शंकर जी कोंछित, मां कालिकन धाम भौसिंहपुर, मां दुर्गन भवानी तेजगढ़, मां अहोरवा भवानी देवी मंदिर अहोरवा भवानी, रत्नेश्वर धाम इन्हौना, धर्मे धाम बाबा दुलन दास बारकोट, हनुमानगढ़ी हनुमान मंदिर तिलोई, राम जानकी मंदिर जमुरवा, हनुमानगढ़ी मुसाफिरखाना, राम जानकी मंदिर गौरीगंज, लोधी बाबा गौरीगंज, शनि देव मंदिर गौरीगंज, श्रीदेवी पाटन मंदिर अमेठी, हनुमानगढ़ी मंदिर अमेठी तथा दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर शेखना जायस को शामिल किया गया है। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारियों को लगाया है, जो अपनी देखरेख में व्यवस्था कराएंगे। शहरी इलाकों में राम मंदिर रथ, कलश यात्राओं का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन



व्हाट्सएप ग्रुप से होगी निगरानी
- मंदिरों पर होने वाले कार्यक्रम की दैनिक निगरानी व्हाट्सएप ग्रुप से की जाएगी। नोडल अधिकारियों को ग्रुप पर कार्यक्रमों के फोटोग्राफ शेयर करने होंगे। ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद मंदिरों में पूजा पाठ, भजन कीर्तन, भोज कार्यक्रम, प्रसाद वितरण एवं मंदिरों की साज-सज्जा आदि व्यवस्थाएं भी कराई जाएंगी। जिला पंचायत राज अधिकारी को नोडल अधिकारी एवं जिला पर्यटन सूचना अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है।



20 से 22 जनवरी 2024 तक अयोध्या ना जाएं अमेठीवासी
- डीएम राकेश कुमार मिश्र ने जिले के लोगों से 20 से 22 जनवरी 2024 तक अयोध्या धाम न जाने की अपील की है। बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री सहित अन्य अति विशिष्ट अतिथि प्रतिभाग करेंगे। ऐसे में अयोध्या धाम पैदल अथवा वाहन से उपस्थित होने पर असुविधा हो सकती है और दर्शन पूजन आदि भी नहीं हो सकेंगे।


घरों पर करें पूजन
डीएम ने कहा है कि समस्या से बचने के लिए लोग अपने घरों में ही रहकर प्रभु श्री राम के नवीन मंदिर के गर्भगृह के प्राण प्रतिष्ठा संबंधित कार्यक्रम को पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाएं। ग्राम पंचायत के विभिन्न मंदिरों में पूजा पाठ व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें