अमेठी सिटी। जायस के नंदग्राम स्थित पंकज माहेश्वरी स्मृति महाविद्यालय में बृहस्पतिवार से खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रबंधक मनोज माहेश्वरी ने खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में 1600 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में विपिन कुमार प्रथम, अशोक कुमार द्वितीय, अरुण तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग 1200 मीटर दौड़ में पूजा प्रथम, मनीषा द्वितीय और साधुरी व सरिता संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। भाला फेंक बालक वर्ग में रामजी, मो. नईम व शिवम क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में क्रमशः शशिका, काजल व शिमला ने जीत दर्ज की।
गोला फेंक में सलमान ने प्रथम, आशीष ने द्वितीय व शिवम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं में शिमला प्रथम, शिवानी सिंह द्वितीय व शंशिका तृतीय स्थान पर रहीं। प्रबंधक ने बताया कि 31 जनवरी को महाविद्यालय में निबंध व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। एक फरवरी को कबड्डी व लंबी कूद आदि प्रतियोगिताएं होंगी। वसंतपंचमी पर्व पर रंगोली व भाषण प्रतियोगिता आयोजित होगी।
इसके बाद सभी प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. विजय शंकर मिश्र, खेल प्रभारी अकील अहमद, डॉ. आशुतोष पांडेय, डॉ. माया शुक्ला, सफिया नकवी, उत्तम राय, कशिश मिश्रा, उजाला साहू, कंचन त्रिपाठी, विजय मौर्या, राशिया माजिद, श्रीराम यादव आदि मौजूद रहे।