फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुआ गौरीगंज-अमेठी रेल ट्रैक का नान इंटरलाकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। दोहरीकरण व विद्युतीकरण कार्य पूरा होने के बाद बुधवार से गौरीगंज-अमेठी रेलखंड का इंटरलाकिंग कार्य शुरू हो गया। अफसरों की मौजूदगी में कर्मियों ने ट्रैक जोड़ने के साथ पुराने प्वॉइंट को समाप्त करते हुए नए प्वॉइंट तैयार कर परिचालन व्यवस्था से जोड़ा। चार मार्च तक सभी प्वॉइंट व सिग्नल सिस्टम से जोड़ने के बाद पांच मार्च को संरक्षा आयुक्त की मौजूदगी में ट्रैक का ट्रायल होगा।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलखंड पर ट्रेनों के परिचालन को गति देने के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए रेल विभाग दोहरीकरण के साथ विद्युतीकरण कार्य करने में जुटा है। गौरीगंज-अमेठी के बीच दोहरीकरण व विद्युतीकरण कार्य को पूरा करने के साथ स्टेशनों को सुविधा से लैस करने के साथ परिचालन शुरू करने की कोशिश में विभाग ने बुधवार से अफसरों की मौजूदगी में ट्रैक का इंटरलाकिंग कार्य शुरू कराया।
गौरीगंज, अमेठी व ताला खुजरी स्टेशन की परिचालन व्यवस्था के पुराने प्वॉइंट को हटाते हुए नए प्वॉइंट निर्माण व रेल ट्रैक को एक-दूसरे ट्रैक से जोड़ने के साथ ही सिग्नल सिस्टम से लैस किया गया। इस दौरान तीनों स्टेशन पर परिचालन के लिए हाईटेक सिस्टम के तहत कंप्यूटर परिचालन व्यवस्था से ट्रैक के प्वॉइंट व लाइन क्लीयर करने के सभी आप्शन को अपडेट किया गया।
विज्ञापन

चार मार्च तक ट्रैक से जुड़े सभी कार्य पूरा करते हुए विभाग पांच मार्च को रेल संरक्षा आयुक्त की मौजूदगी में ट्रैक का निरीक्षण व ट्रायल कार्य पूरा करेगा। रेल संरक्षा आयुक्त की ओर से सभी मानकों व सुरक्षा से लैस होने की संस्तुति मिलने के बाद विभाग गौरीगंज-अमेठी के बीच दोहरीकरण ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन हाईटेक सिस्टम से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें