फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने टटोली अमेठी की नब्ज

Wed, 17 Jun 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली स्थित दस जनपथ आवास पर अमेठी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर राजनीतिक हालात की जानकारी ली। बैठक में सांसद किशोरी लाल शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन




बैठक के दौरान अमेठी विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति, स्थानीय समस्याओं, संगठन की सक्रियता और चुनावी तैयारियों पर चर्चा हुई। राहुल गांधी ने मौजूद नेताओं से अलग-अलग बातचीत कर क्षेत्र की स्थिति और कार्यकर्ताओं की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही संगठन को और मजबूत बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।



बैठक में राजीव सिंह कसारा, डॉ. देवमणि तिवारी, मुन्ना सिंह त्रिसुंडी, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, धर्मेंद्र शुक्ल समेत अन्य कांग्रेस नेता शामिल रहे। नेताओं ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और संगठनात्मक गतिविधियों से राहुल गांधी को अवगत कराया। डॉ. देवमणि तिवारी ने बताया कि बैठक में अमेठी के स्थानीय मुद्दों और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच सक्रिय हैं और संगठन को मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें