फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 लाख से दूर होगी नगर पंचायत की पेयजल समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों की पेयजल समस्या जल्द दूर होगी। नगर पंचायत को 21 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो गई है। इस राशि से शहर के सार्वजनिक स्थलों पर 28 इंडिया मार्का-टू हैंडपंप तथा पांच प्रमुख स्थानों पर सबमर्सिबल युक्त वाटर कूलर लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शहर स्थित दुर्गापुर रोड पर बनी पानी की टंकियों से जलापूर्ति बंद होने के बाद बीते कई वर्षों से शहर के लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी और अधिशाषी अधिकारी एचपी सिंह के प्रयास से करीब 21 लाख की लागत से पेयजल की समस्या को दूर करने की कवायद की जा रही है।
21 लाख रुपये के सापेक्ष करीब 14 लाख की लागत से शहर के विभिन्न वार्ड के सार्वजनिक स्थलों पर 28 इंडिया मार्का-टू हैंडपंप लगाए जाएंगे। सात लाख की लागत से शहर के सगरा तिराहा, गांधी चौक, कटरा राजा हिम्मत सिंह में बीआरओ के समीप, दुर्गापुर रोड स्थित राजकीय पुस्तकालय के समीप तथा देवीपाटन मंदिर के समीप सबमर्सिबल युक्त वाटर कूलर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों को शुद्ध व स्वच्छ पेयजल की सुविधा मुहैया होगी। ईओ एसपी सिंह ने बताया कि शहर में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों के 28 स्थलों को हैंडपंप लगाने तथा शहर के पांच प्रमुख स्थानों को सबमर्सिबल पानी की टंकी युक्त वाटर कूलर लगाने के लिए चिह्नित कर लिया गया है। कहा कि फरवरी माह तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें