फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 जून से प्री-मानसून के दस्तक देने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। जून माह में पड़ रही भीषण से अगले 48 घंटों में राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 17 जून से प्री-मानसूनी बारिश दस्तक दे सकती है। मानसूनी फुहार पड़ने से गर्मी से राहत मिलेगी तो बरसात का इंतजार कर रहे किसानों को धान रोपाई के साथ अन्य खेती करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बुधवार को पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आगामी सप्ताह में 17, 18, और 19 जून को हल्की वर्षा होने की संभावना है। शेष दिनों में मौसम के शुष्क बने रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून की फुहारें 17 जून से भिगोना शुरू कर सकती हैं, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। फिलहाल अभी गुरुवार व शुक्रवार को लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ सकता है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि प्री-मानसून सक्रिय होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी तो बरसात का इंतजार कर रहे किसानों का इंतजार भी समाप्त होगा। बरसात की फुहार पड़ने के बाद खेती-किसानी में तेजी आएगी तो तैयार धान की नर्सरी से धान की रोपाई का काम भी शुरू होगा।
विज्ञापन

उधर, इन सबके बीच बुधवार को सुबह सात बजे से ही पारा चढ़ना शुरू हो गया तो उमस के चलते लोग पसीने से तर बतर हुए। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, तापमान में भी बढ़ोत्तरी होती गई। दोपहर तीन बजे के करीब पारा लगभग 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें