फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मां कालिका से मांगी खुशहाली

Sat, 24 Oct 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
संग्रामपुर स्थित कालिकन धाम में दर्शन-पूजन करते श्रद्धालु। -संवाद
विज्ञापन
संग्रामपुर। कालिकन धाम में मां कालिका के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्तों ने मां के दरबार में फूल-माला, नारियल, चुनरी और प्रसाद चढ़ाकर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में मां के जयकारे गूंजते रहे। दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


मां के प्रति आस्था व्यक्त करने के लिए कई श्रद्धालु परिवार के साथ धाम पहुंचे। मनौती पूरी होने पर महिलाओं ने मां को टिकरी का भोग लगाया और प्रसाद वितरित किया। मंदिर के आसपास स्थित अन्य धार्मिक स्थलों पर भी पूजा-अर्चना की गई। दिनभर दर्शनार्थियों के पहुंचने से धाम परिसर में चहल-पहल बनी रही। धाम के बाहर लगे मेले में भी लोगों की आवाजाही रही। बच्चों के लिए लगाए गए झूले आकर्षण का केंद्र बने रहे। परिवार के साथ आए बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। मेले में दुकानदारों के यहां भी ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी।

मंदिर के पुजारी अभिषेक शास्त्री ने बताया कि मां कालिका के दर्शन-पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचकर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें