फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हर परिस्थिति का धैर्य के साथ करें सामना

Sat, 24 Oct 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई। लोधवरिया में बाबा परमहंस राम मंगलदास सेवा मंडल की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन शुक्रवार को प्रवाचक सुमनलता उनियाल ने श्रद्धालुओं को भक्ति और विश्वास का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में कठिन परिस्थितियां आने पर धैर्य और विश्वास ही मनुष्य को आगे बढ़ने की शक्ति देते हैं। ईश्वर के प्रति आस्था से मन को संबल मिलता है।
विज्ञापन


प्रवाचक ने कहा कि जीवन में हर परिस्थिति का सामना सकारात्मक सोच और धैर्य के साथ करना चाहिए। निराशा के समय भी अपने विश्वास को बनाए रखना व्यक्ति को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। ईश्वर का स्मरण मन को शांत रखने के साथ ही अच्छे कर्म करने की प्रेरणा भी देता है।

उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने व्यवहार में विनम्रता, विचारों में पवित्रता और दूसरों के प्रति सहयोग की भावना रखनी चाहिए। सच्ची भक्ति वही है जो व्यक्ति को बेहतर इंसान बनने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की सीख दे। कथा में राकेश त्रिपाठी, श्रुति अवस्थी, वैभव मिश्र, राजकुमार मिश्र, राजीव सिंह, दुर्योधन सिंह, रोहित त्रिपाठी और बृजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें