फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सीसीटीवी की निगरानी में होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Tue, 20 Jan 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 24 जनवरी से एक फरवरी तक संपन्न होंगी। परीक्षा का संचालन सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में रहेगा। जिले में 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो विद्यालयों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करेंगे।
विज्ञापन



हाईस्कूल और इंटर की मुख्य परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक प्रस्तावित हैं। जिले में 85 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल में 13,410 छात्र और 12,770 छात्राएं पंजीकृत हैं। इंटर में 10,108 छात्र और 10,937 छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगी। सभी प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी। रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी।


हाईस्कूल स्तर पर प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन और प्रोजेक्ट कार्य के आधार पर होंगी। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य से संपर्क कर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा के लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



उधर, परीक्षकों की फोटो और बायोडाटा पहले से संबंधित विद्यालयों को उपलब्ध कराए जाएंगे। मोबाइल एप पर प्रतिदिन सीमित छात्रों के ही अंक अपलोड किए जा सकेंगे, एक साथ 100-200 छात्रों के नहीं। नैतिक शिक्षा, योग, खेल और शारीरिक शिक्षा के अंक प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें