फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर के छूटे विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक परीक्षा 17 से

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा से विभिन्न कारण से वंचित परीक्षार्थियों को अंतिम मौका दिया गया है। 17 से 20 मई के बीच आयोजित होनी वाली प्रयोगात्मक परीक्षा समय सारिणी व केंद्र की सूचना प्रधानाचार्यों को बोर्ड कार्यालय ने भेजा है। परीक्षार्थियों से अपने-अपने स्कूल से संपर्क कर परीक्षा में शामिल होने को कहा गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद पिछले दिनों प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गई। पहली बार प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित होने से परीक्षार्थियों को परीक्षा की जानकारी नहीं हो पाई जिससे बड़ी संख्या में विद्यार्थी इससे वंचित रह गए। मूल्यांकन कार्य समाप्त होने के बाद परीक्षा परिणाम तैयार होने के बाद सचिव कार्यालय को बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित होने की जानकारी हुई।
वंचित परीक्षार्थियों को सचिव ने एक और मौका देने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो इसके लिए 17 से 20 मई तक प्रयोगात्मक परीक्षा की समय सारिणी जारी करते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग को पत्र जारी किया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित परीक्षार्थियों का विषय और विद्यालयवार विवरण प्रधानाचार्यों के माध्यम से पोर्टल पर एकत्र किया है।
विज्ञापन

डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने अब परीक्षा की नई तारीख घोषित कर परीक्षार्थियों से कहा है कि वह अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क कर निर्धारित तिथि पर परीक्षा में सम्मिलित हों। यह भी स्पष्ट किया है कि इसके पश्चात किसी परीक्षार्थी को कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा।
परीक्षार्थियों के लिए नजदीक के सुविधायुक्त विद्यालय को केंद्र बनाया जाएगा। प्रयोगात्मक परीक्षा संबंधी समस्त सूचना तथा प्रयोगात्मक परीक्षकों के नियुक्ति पत्र आदि संबंधित विद्यालयों के पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैैं। बताया कि परीक्षार्थी अपने स्कूल से संपर्क कर परीक्षा के स्थान व समय की जानकारी कर सकते हैं। प्रधानाचार्यों को भी वंचित परीक्षार्थियों को सूचना देते हुए प्रयोगात्मक परीक्षा में वंचित परीक्षार्थी को प्रतिभाग कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें