फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रभाकर महामंत्री और शिवम बने संगठन मंत्री

Tue, 21 Apr 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने नई जिला कार्यकारिणी घोषित की। अलग-अलग पदों पर पदाधिकारियों की तैनाती की गई। घोषित सूची में प्रभाकर उपाध्याय महामंत्री बने।
विज्ञापन



शिवम प्रजापति संगठन मंत्री नियुक्त हुए। संजीव जायसवाल कोषाध्यक्ष बनाए गए। मुकेश शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने। देवचंद सिंह मुन्ना, संदीप कसौधन, शिवांशु मिश्रा तथा दीपक आर्य उपाध्यक्ष पद पर रखे गए।


रोहित गिरी और विनोद जायसवाल सचिव नियुक्त हुए। राजकुमार जायसवाल मीडिया प्रभारी बनाए गए। गौरीगंज क्षेत्र से मुकेश प्रताप सिंह मंडल अध्यक्ष बने। अमेठी क्षेत्र से जयप्रकाश लोहिया मंडल महामंत्री बनाए गए। गौरीगंज के विनोद अग्रवाल जिला संरक्षक बनाए गए।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में अनुभवी तथा युवा दोनों वर्गों को स्थान मिला।


जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने कहा कि नई टीम व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएगी। सभी पदाधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें