फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बिजली कटौती से लोगों की उड़ी नींद

Sun, 13 Sep 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी के पीठीपुर पावर हाउस में 33केवीए लाइन की मरम्मत करते ऊर्जा निगम कर्मी। स्रोत- ऊर्जा निगम
विज्ञापन
अमेठी सिटी। उमस और गर्मी के बीच रात में छह से आठ घंटे तक बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। बिजली गुल रहने से लोगों की नींद में खलल पड़ रहा है। सुबह बिजली न मिलने से पेयजल समेत रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। दिन में बार-बार ट्रिपिंग से व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित है।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय पर शुक्रवार रात तीन बार में करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। शनिवार को दिनभर ट्रिपिंग के कारण बिजली की आवाजाही बनी रही। तिलोई खंड के सेमरौता, जायस, तिलोई, फुरसतगंज और हतवा उपकेंद्रों से शुक्रवार रात कई बार में करीब आठ घंटे आपूर्ति ठप रही। शनिवार को भी लोकल फॉल्ट और ट्रिपिंग से आपूर्ति प्रभावित रही।


जगदीशपुर खंड के इन्हौंना, वारिशगंज, दिक्खनवारा, शुकुल बाजार, सित्थन, महोना और जगदीशपुर उपकेंद्रों से शुक्रवार रात सात घंटे से अधिक बिजली गुल रही। शनिवार दिन में भी कई बार में पांच घंटे से अधिक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


पनियार पावर हाउस से रात आठ से 10:40 बजे तक, फिर 11:30 बजे से 2:30 बजे तक आपूर्ति बंद रही। पीठीपुर उपकेंद्र की मुख्य लाइन खराब होने से रातभर बिजली ठप रही। शुकुलपुर उपकेंद्र में शुक्रवार शाम 6:44 बजे सभी फीडर बंद हुए और रात आठ बजे बहाल हुए। 8:39 बजे फिर आपूर्ति बंद हुई और 10:45 बजे बहाल हुई। रात 11:53 बजे गुल हुई बिजली रात 2 बजे आई। शनिवार तड़के 4:39 बजे फिर सभी फीडर बंद हुए और सुबह 6:50 बजे आपूर्ति बहाल हुई।


ग्रामीण अर्जुन, ओम प्रकाश और शेष नारायण ने बताया कि समय पर बिजली न मिलने से दिक्कत बढ़ रही है। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कंट्रोल के अलावा स्थानीय स्तर पर कटौती नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें