फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 26,863 मामलों का निस्तारण

Sun, 13 Sep 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को जिले के विभिन्न न्यायालयों और विभागों से जुड़े 26,863 मामलों का निस्तारण कराया गया। इससे वादकारियों को राहत मिली। लोक अदालत में आपसी सहमति और सुलह के आधार पर मामलों का समाधान कराया गया। जिले में सभी विभागों को मिलाकर 46,456 मामलों के निस्तारण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन



मुसाफिरखाना स्थित मुंसिफ कोर्ट, ग्राम न्यायालयों, जिला मजिस्ट्रेट व अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के साथ गौरीगंज, अमेठी, मुसाफिरखाना और तिलोई तहसीलों के न्यायालयों में प्रकरणों की सुनवाई हुई। चारों तहसीलों में राजस्व विभाग के 830, चकबंदी के 60, पुलिस के 3,638, परिवहन विभाग के 1,638, बैंकों के 702 और आबकारी विभाग के 85 मामलों का निस्तारण किया गया।


इसके अलावा अन्य विभागों से जुड़े प्रकरण भी सुलझाए गए। मुसाफिरखाना स्थित मुंसिफ कोर्ट में 146, ग्राम न्यायालय अमेठी में 61 और गौरीगंज में 91 चालानों का निस्तारण हुआ। कनिष्ठ सहायक शुभम श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश ने मामलों की सुनवाई की। दोषियों पर 610 रुपये तक जुर्माना लगाने के आदेश दिए गए। एडीएम ज्योति सिंह ने बताया कि जिले में विभिन्न विभागों के कुल 26,863 मामलों का निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें