फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव जाकर माइक्रो एटीएम से भुगतान करेंगे डाक कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। लॉकडाउन अवधि में शासन की ओर से पंजीकृत श्रमिक, जॉबकार्ड धारक, दिहाड़ी मजदूर के साथ विभिन्न पेंशन योजना के लाभार्थियों के खातें में आर्थिक सहायता अंतरित की गई है।
विज्ञापन

सहायता राशि भेजने के बाद बैंकों पर उमड़ रही भीड़ व कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के अंदेशा को देखते हुए डाक कर्मियों को माइक्रो एटीएम के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को कैश भुगतान करने का निर्देश दिया गया है। सोमवार से डाक कर्मियों ने कैश वितरण शुरू किया तो नामित अफसर दिन भर कैश वितरण की निगरानी करते रहे।
कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए घोषित लॉकडाउन अवधि में लोगों को आर्थिक परेशानी से बचाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर पंजीकृत श्रमिक, जॉबकार्ड धारक, दिहाड़ी मजदूर के साथ विभिन्न पेंशन योजना के लाभार्थियों के खाते में भरण-पोषण अनुदान की राशि भेजी गई है।
विज्ञापन

अनुदान भेजने के बाद डीएम अरुण कुमार ने डाक कर्मियों की मदद से गांव-गांव जाकर माइक्रो एटीएम से लोगों को घर पर ही कैश मुहैया कराने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए डाक कर्मियों की ड्यूटी लगाते हुए निगरानी के लिए अफसर नामित किए गए हैं।
सोमवार को डाक कर्मियों ने कई गांव जाकर लोगों को माइक्रो एटीएम की मदद से उनके खाते से धनराशि आहरित कर घर पर ही कैश मुहैया कराया। डीएम ने बताया कि लोगों के खातें में अंतरित भरण-पोषण अनुदान जब उन्हें आवश्यकता हो निकाल सकते हैं। अनावश्यक कैश निकालने के लिए बैंकों का चक्कर नहीं लगाएं। कैश की आवश्यकता होने पर लोगों को लॉकडाउन अवधि में कैश घर पर ही मिलेगा।
लॉकडाउन के बीच बैंकों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए डीएम अरूण कुमार ने जरुरतमंदों को बैंक जाने के बजाय घर पर ही डाक विभाग द्वारा माइक्रो एटीएम के माध्यम से गांव में ही धनराशि मुहैया कराने की योजना बनाई है। सोमवार को डीएम ने अमेठी के मंगलपुर गांव में योजना की शुरूआत करते हुए 15 लोगों को धनराशि मुहैया कराई।
हालांकि इस दौरान अफसर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नहीं दिखे। इस मौके पर एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, सीडीओ प्रभुनाथ एसडीएम योगेंद्र सिंह, बीडीओ हरिकृष्ण मिश्र, एडीओ पंचायत मुकेश कुमार, ग्राम प्रधान सतेंद्र तिवारी व डाककर्मी आजाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें