फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 10 वर्ष में नहीं हट सका कब्जा

Sun, 10 May 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी शहर। सभी थानों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में जमीन पर कब्जा, रास्ता विवाद और राजस्व संबंधी शिकायतें प्रमुखता से उठीं। जनगणना कार्य में व्यस्तता से राजस्व कर्मियों की उपस्थिति कम रही। इस कारण कई मामलों का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन



गौरीगंज थाने में इंस्पेक्टर रवि सिंह की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस में 12:20 बजे पंडरी गांव निवासी बृजेश कुमार ने पैतृक जमीन पर कब्जे की शिकायत की। आरोप लगाया कि विरोध करने पर मारपीट की जाती है। संग्रामपुर थाने में एसपी सरवणन टी और एसडीएम पंकज मिश्र की मौजूदगी में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां आठ शिकायतें पहुंचीं। दो शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर टीम भेजी गई, जबकि एक शिकायत का मौके पर निस्तारण हुआ।


पातीपुर मजरे भुसहरी निवासी सुमन यादव ने कहा कि कुछ लोगों ने चकमार्ग की सुरक्षित भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है। दूबेपुर सरैया कनू निवासी रामचंद्र ने बताया कि ग्रामसभा की बरातघर भूमि पर कुछ लोगों ने टिनशेड रखकर कब्जा कर लिया है। कई बार शिकायत के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। खौपुर बुजुर्ग निवासी रीना यादव ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि कुछ लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन



बाजारशुकुल में पूरे कुशहरियन मजरे महोना पश्चिम निवासी जैबुल निशा ने आरोप लगाया कि उनकी खतौनी दर्ज जमीन पर पिछले 10 वर्षों से कब्जा किया गया है, लेकिन बार-बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। पूरे खुदावन मजरे रास्तामऊ निवासी त्रिमोहन ने बताया कि 29 अप्रैल को आए आंधी-तूफान में पेड़ उनके घर पर गिर गए थे। आरोप है कि गांव के कुछ लोग पेड़ हटाने नहीं दे रहे हैं। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा और कानूनगो संतराम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।


फुरसतगंज में सरवन गांव निवासी गयाप्रसाद ने शिकायत करते हुए कहा कि कुछ लोग रास्ते में मकान बना रहे हैं। मना करने पर मारपीट करने पर आमादा हो जाते हैं। थाना प्रभारी नंद हौसिला यादव ने बताया कि जांच के लिए पुलिस और राजस्व टीम भेजी गई है।
मुंशीगंज में उलरा गांव निवासी राम खेलावन ने खेत की जमीन से कब्जा हटवाने की मांग की। इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने टीम गठित कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें