फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ने भाई-बहन की पद यात्रा पर कसा तंज

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को अमेठी में नहीं रहकर भी यहीं रहीं। उन्होंने राहुल और प्रियंका की पदयात्रा को लेकर ट्विटर पर हमला बोला। कहा कि बस पर पैदल यात्रा करने वाले थोड़ा असलियत में भी पैदल चल लें।
विज्ञापन

अमेठी सांसद ने ट्विटर पर लगातार दो वीडियो पोस्ट किए। वीडियो के माध्यम से छत्तीसगढ़ से आए एक युवक का दर्द साझा किया। कहा, उनसे (राहुल गांधी) से अनुरोध है चलते-चलते..., ये भाई छत्तीसगढ़ से आए हैं अमेठी, मिलने की कृपा करें। पदयात्रा पर तंज करते हुए कहा कि बस पर पैदल यात्रा करने वाले सज्जन को शायद मीडिया ने आग्रह किया है।
थोड़ा असलियत में पैदल चल लें। दूसरे वीडियो में उन्होंने लखनऊ के सरोजनी नगर से आए लोगों से मिल लेने की बात कही। उन्होंने लिखा कि लगे हाथ आपके कांग्रेसी प्रत्याशी लखनऊ से कुछ लोग अमेठी लाए हैं...। बस भरके... थोड़ा इन्हें भी मिल लीजिएगा। स्मृति के साथ ही अमेठी जिले का आईटी सेल भी लगातार कार्यक्रम को लेकर तंज भरे पोस्ट करता रहा। पद यात्रा मार्ग में जगह जगह पर भाजपाइयों द्वारा भी स्मृति ईरानी द्वारा कराए गए विकास कार्यों की होर्डिंग लगाई गई थी। कार्यक्रम से एक दिन पहले की रात में, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें