फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरण पादुका चोरी में तीसरे दिन भी पुलिस खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के साथ ही कई अन्य जिले के लोगों के लिए आस्था का केंद्र परमहंस महाराज की चरण पादुका चोरी होने से श्रद्धालुओं में आक्रोश है। चोरी के तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है।
विज्ञापन

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी में स्थित स्वामी परमहंस महाराज की समाधि के मंदिर का ताला तोड़कर सोमवार रात चोर महाराज की चांदी जड़ित चरण पादुका के साथ मंदिर में रखी तिजोरी व नगदी उठा ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर प्रकरण की जांच पड़ताल शुरू की।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी दिनेश सिंह ने टीकरमाफी चौकी प्रभारी डीके वर्मा के अलावा एसओजी प्रभारी विनोद कुमार यादव को संयुक्त रूप से खुलासे की जिम्मेदारी दी है। दोनों टीमें चोरी का खुलासा करने की दिशा में काम कर रही हैं।
विज्ञापन

हालांकि अब तक दानों टीमें खाली हाथ हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस मंदिर के पुजारियों के साथ ही वहां के कई लोगों के फोन नंबरों का कॉल डिटेल खंगाल रही है। वहीं तीन दिन से समाधि पर स्वामी जी की चरण पादुका नहीं होने से श्रद्धालुओं में निराशा के साथ आक्रोश भी पनप रहा है। एसपी ने कहा कि जांच टीम निरंतर काम कर रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें