अमेठी। जिला खेल कार्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को जूनियर बालक वर्ग में भारोत्तोलन की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक पवन कुमार रहे।
प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। 45 किग्रा भार वर्ग में मयंक प्रथम, किशन द्वितीय और रोशन त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रहे। 50 किग्रा भार वर्ग में नाजिम प्रथम, अमरेश द्वितीय और सुशांत तीसरे स्थान पर रहे। 60 किग्रा भार वर्ग में शिवा ओझा प्रथम, एकांश राम द्वितीय और आशीष यादव तृतीय स्थान पर रहे। 65 किग्रा भार वर्ग में इस्माइल रजा खां प्रथम, कुलदीप द्वितीय और रवि कुमार यादव तीसरे स्थान पर रहे।
72 किग्रा भार वर्ग में चंदन यादव प्रथम, प्रवीण सिंह द्वितीय और जय सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 79 किग्रा भार वर्ग में अजहान अहमद प्रथम, राज विक्रम सिंह द्वितीय और पुष्पेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। 88 किग्रा भार वर्ग में अहमद शेख प्रथम, मो. दानिश द्वितीय और मयूर तीसरे स्थान पर रहे। 98 किग्रा भार वर्ग में जुनैद प्रथम, आकाश दूसरे और गोविंद तीसरे स्थान पर रहे। 110 किग्रा भार वर्ग में युवराज सिंह प्रथम, दीपांकर द्वितीय और आयुष ओझा तृतीय स्थान पर रहे।
110 किग्रा से ऊपर भार वर्ग में रोहित प्रथम, अंश मलिक द्वितीय और आकाश यादव तीसरे स्थान पर रहे। जिला प्रचारक ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल के प्रति रुचि को बढ़ावा देती हैं। इस मौके पर उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद सहित मो. मोसर्रफ खां, दिलीप सिंह, प्रांजल तिवारी, मुकेश कुमार यादव, राम आसरे यादव, शिवकुमार मौर्य, आरिफ, नदीम, लवली तिवारी, मोना सिन्हा और आरती सिंह मौजूद रहे।