फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मौसम बदलने से बुखार की चपेट में आ रहे बच्चे

Fri, 01 Aug 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बदलते मौसम में खासकर बच्चों में बुखार, खांसी-जुकाम की समस्या बढ़ गई है। बाल रोग विशेषज्ञ समेत अन्य डाॅक्टर रोजाना 300 से ज्यादा बच्चों का इलाज कर रहे हैं। साथ ही डॉक्टर अभिभावकों को इस मौसम में बच्चों के प्रति विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन



बदलते मौसम का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल में रोजाना बुखार, खांसी-जुकाम व डायरिया के शिकार औसतन पांच बच्चे भर्ती किए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे से ही परचा बनवाने के लिए तीमारदारों की लाइन लग गई। बाल रोग विभाग की ओपीडी के बाहर सबसे ज्यादा भीड़ रही।


बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लईक उज जमा ने बताया कि खांसी-जुकाम, बुखार से पीड़ित करीब 40 फीसदी बच्चे ओपीडी में आ रहे हैं। बताया कि हेपेटाइटिस संग अन्य जांच कराई जा रही हैं।
विज्ञापन





मूंग दाल की खिचड़ी फायदेमंद
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लईक उज जमा ने बताया कि बदलते मौसम का बच्चों की सेहत पर अधिक प्रभाव पड़ता है। बच्चों को हल्के तरल पदार्थ जैसे मूंग दाल की खिचड़ी, उबले चावल का पानी, दलिया, ओआरएस आदि का सेवन कराना चाहिए। बच्चे की नींद पूरी हो, इसका भी ख्याल रखा जाना चाहिए, ताकि बच्चे स्वस्थ रहें। उन्होंने अभिभावकों से इस मौसम में बच्चों के प्रति विशेष सावधानी बरतने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें