फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिकन धाम में लगेगा प्लास्टिक रिसाइक्लिंग प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। ब्लॉक के कालिकन धाम में प्लास्टिक कचरे और खाली बोतलों की रिसाइक्लिंग की जाएगी। इसके लिए प्लांट लगाने की योजना की कवायद एक बार फिर से तेज हो गई है। प्लांट के निर्माण पर 16 लाख रुपये की लागत आएगी। इस प्लांट में प्लास्टिक कचरे को रिसाइक्लिंग करने के बाद कचरे और वेस्ट बोतलों को दाने में तब्दील कर बेचा जाएगा।
विज्ञापन

संग्रामपुर ब्लॉक में शुक्रवार को निरीक्षण करने पहुंचे डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने रिसाइक्लिंग प्लांट स्थापित करने के लिए स्थान चिह्नित किया। डीपीआरओ ने बताया कि 16 लाख रुपये की लागत का रिसाइक्लिंग प्लांट कालिकन धाम के भौसिंहपर पंचायत भवन के समीप स्थापित किया जाएगा। कहा कि कालिकन धाम एक धार्मिक स्थान है।
यहां अधिक संख्या में लोग दर्शन करने आते हैं। यहां साप्ताहिक मेला भी लगता है। जिससे अधिक कचरा उत्पन्न होता है। कालिकन धाम को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए यह प्लांट कालिकन धाम के पश्चिम पंचायत भवन के पीछे बनाया जाएगा। जिससे कालिकन परिसर का कचरा भी साफ होगा। इस कचरे से समान बनाकर व्यवसाय भी किया जाएगा। प्लांट स्थापित होने का निर्णय सार्वजनिक होने के बाद लोगों ने इसका स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें