फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण पर आई सभी 291 आपत्तियां खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। पंचायतों के आरक्षण की प्रस्तावित सूची पर आईं 291 अपत्तियों को सब कमेटी ने खारिज कर दिया है। सब कमेटी की निस्तारण रिपोर्ट मिलने के बाद जिला स्तरीय कमेटी परीक्षण करने में जुटी है। जिला स्तरीय कमेटी इस पर अंतिम निर्णय लेगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के 36, ब्लॉक प्रमुख के 13, बीडीसी के 877, ग्राम प्रधान के 682 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 8,620 पदों के लिए डीपीआरओ कार्यालय ने 20 मार्च को आरक्षण की अनंतिम सूची जारी की थी। जारी सूची में डीडीसी के 24, ब्लॉक प्रमुख के नौ, ग्राम प्रधान के 449, बीडीसी के 589 व ग्राम पंचायत सदस्य के 5,385 पद विभिन्न वर्ग के लिए आरक्षित किए गए थे। तयत समय सीमा में ग्राम प्रधान पद पर सर्वाधिक 235, जिला पंचायत सदस्य पद पर 18, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 30, प्रमुख क्षेत्र पंचायत पद पर एक तथा ग्राम पंचायत पद पर सात आपत्तियां दाखिल हुईं। आपत्तियों के निस्तारण के लिए 13 सब कमेटियां गठित की गईं। सब कमेटी ने परीक्षण के बाद सभी आपत्तियों को खारिज करते हुए जारी अनंतिम सूची पर मुहर लगा दी। डीपीआरओ श्रेया मिश्र ने डीएम का अनुमोदन मिलने के बाद पदवार आरक्षण की अंतिम सूची प्रकाशित कर निदेशालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें