फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक की छात्रा को पुलिस ने किया पाबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मुंशीगंज क्षेत्र के सनहा गांव निवासी मुश्ताक की पुत्री शहनाज बानो लाल विजयानंद महाविद्यालय टिकरी में स्नातक की पढ़ाई कर रही है। शहनाज ने गुरुवार को एसडीएम अमेठी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पुलिस ने बिना किसी जांच पड़ताल के उसे पाबंद करने की चालानी रिपोर्ट भेज दी है। छात्रा ने कहा है कि वह पुलिस की इस कार्रवाई से मानसिक रूप से परेशान है। थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह ने बताया कि छात्रा को किस परिस्थिति में पाबंद किया गया यह जांच करने के बाद पता चलेगा। एसडीएम अमेठी महात्मा सिंह ने कहा कि छात्रा के प्रत्यावेदन की जांच कराई जाएगी। उचित साक्ष्य मिलने पर नोटिस निरस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें