फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में पेंटर की तबीयत बिगड़ी, मौत

Mon, 18 May 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज ​स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रोते-बिलखते मृतक के परिजन। -संवाद
विज्ञापन
शाहगढ़। तिलोई स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में काम कर रहे पेंटर अंबेडकरनगर के जैदपुर नेवादा गांव निवासी अशोक गौर (45) की रविवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



उखरौली पठानपुर निवासी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि उनके साले अशोक रोज की तरह सुबह काम पर पहुंचे थे। काम शुरू होने से पहले उनकी तबीयत खराब हो गई। वहां मौजूद विजातपुर जलालपुर गांव निवासी सहकर्मी संजय तिवारी और अन्य कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।




परिजन रो-रोकर बेहाल
गौरीगंज पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अशोक गौर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पत्नी शधकला बिलखती रहीं। वह बार-बार यही कहती रहीं कि रविवार सुबह ही अशोक से बात हुई थी। उन्होंने सोमवार को घर आने और मंगलवार को बेटी प्रिया की विदाई की तैयारी करने को कहा था। अचानक आई मौत की खबर ने पूरे परिवार को तोड़ दिया। बेटे हिमांशु और शुभम पिता को याद कर फूट-फूटकर रोते रहे। बेटी प्रिया की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें