फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: महाराणा प्रताप की होर्डिंग फाड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश

Sun, 17 May 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। रामगंज-छीड़ा-भादर लिंक मार्ग पर महाराणा प्रताप की जयंती पर लगाई गई होर्डिंग और हनुमान जयंती के झंडों को बृहस्पतिवार रात अराजकतत्वों ने फाड़ दिया। गाजीपुर गांव के खेल मैदान में पूर्व सैनिकों की स्मृति में बना स्तंभ भी क्षतिग्रस्त करने की चर्चा है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष संत बख्श सिंह और महेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में थाने पहुंचकर विरोध जताया। इस मौके पर प्रदीप कुमार सिंह, नीरज सिंह, रामलखन सिंह और विजय कुमार आदि मौजूद रहे। ग्रामीणों ने गांव के एक युवक पर संदेह जताते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी।


ग्रामीणों का कहना है कि महाराणा प्रताप की होर्डिंग और धार्मिक झंडों को नुकसान पहुंचाने से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हर पहलू की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें