फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पद्मावत एक्सप्रेस व छह अन्य ट्रेनें रहीं निरस्त

Thu, 20 Feb 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज सहित अन्य स्टेशनों से दिल्ली, प्रतापगढ़ व वाराणसी जाने वाले यात्रियों के लिए बुधवार का दिन परेशानी भरा रहा। अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल सहित सात ट्रेनें निरस्त रहीं। पुरी-दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस संग अन्य ट्रेनों का परिचालन भी विलंब से हुआ। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलखंड पर संचालित दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, अप व डाउन प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस, अप व डाउन दानापुर-आनंद बिहार जनसाधारण एक्सप्रेस, डाउन वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस और डाउन हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल का संचालन बुधवार को निरस्त रहा।
विज्ञापन


दिल्ली की यात्रा करने वाले मुसाफिर स्टेशन पहुंचे तो पद्मावत एक्सप्रेस व जनसाधारण एक्सप्रेस के निरस्त होने की जानकारी मिली तो उनकी चिंता बढ़ गई। इसी तरह डाउन देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस और डाउन हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल निरस्त होने से हरिद्वार व देहरादून, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई, बालामऊ के यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी।

यात्रियों ने टिकट निरस्त करवाते हुए नई तिथि का टिकट बुक करवाया। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि हरदोई-बालामऊ स्टेशन के उच्चीकरण कार्य को पूरा करने के चलते पंजाब मेल सहित सात ट्रेनों के निरस्त होने की सूचना पहले से सार्वजनिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें