फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अपहरण की शिकायत करने गए परिजनों को थाने के पास पीटा

Thu, 20 Feb 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
कमरौली (अमेठी)। किशोरी के अपहरण के मामले में परिजन शिकायत करने के लिए थाने जाने लगे तो आरोपी के परिजनों ने थाने के गेट पर ही हमला बोल दिया। आरोपी युवक की ओर से करीब आधा दर्जन लोगों ने किशोरी के परिजनों को मारपीट घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कमरौली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालात मेंं लापता हो गई। परिजनों ने गांव के ही प्रियांशु पर किशोरी के अपहरण का आरोप लगाते हुए कमरौली थाना में तहरीर दी थी। बुधवार को किशोरी के पिता जब अपनी लापता पुत्री की जानकारी करने गए तो थाने के बाहर ही उन पर हमला हो गया।

आरोप है कि प्रियांशु की मां सुमन, उतेलवा निवासी कुंवर बहादुर, रजनीश व डीह गोपालपुर जामों निवासी अखिल सहित कई लोगो ने थाने में आने का विरोध कर धमकाते हुए लाठी-डंडा व लात-घूसों से पिटाई कर दी।
विज्ञापन


हमले में किशोरी के माता-पिता घायल हो गए। आरोपी युवक के परिजनों का यह बेखौफ अंदाज इलाके में चर्चा का विषय है। कमरौली थाना प्रभारी अभिनेष कुमार ने बताया कि मामले में अजय नाम के युवक पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें