फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदीशपुर सीएचसी में लगाया गया ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सीएचसी जगदीशपुर में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। वहीं ट्रामा सेंटर में बच्चों के ऑक्सीजन युक्त 25 बेड तैयार कर उसे सुरक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी पर जिला अस्पताल समेत कई स्थानों पर ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का कार्य शुरू कराया गया था। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की पहल पर एक करोड़ की लागत से दिल्ली की एक निजी कंपनी ने प्लांट लगाने का काम शुरू किया था। कंपनी की ओर से डेढ़ महीने में कार्य पूरा कर दिया गया। सीएचसी अधीक्षक जगदीशपुर डॉ. एमके त्रिपाठी ने बताया की कोरोना के संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर बच्चों के उपचार के लिए ट्रॅामा सेंटर में 25 बेड पर ऑक्सीजन समेत अन्य सुविधाओं का कार्य भी अंतिम दौर में है। अब ऑक्सीजन के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। सीएचसी और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती होने वाले मरीजों को ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। बताया कि बच्चों के लिए बेड सुरक्षित करने के साथ ही अन्य लोगों के भी संक्रमित होने पर इलाज मुहैया कराने की तैयारी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें