फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में मिले मात्र तीन कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या रोज घट-बढ़ रही है। शनिवार देर शाम मिली 1,580 सैंपलों की रिपोर्ट में मात्र तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। रविवार को जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 113 हो गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन को शनिवार देर रात 1580 सैंपलों की एंटीजन, ट्रूनॉट व आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में तीन लोग पॉजिटिव मिले। पॉजिटिव मिले लोगों में गौरीगंज ब्लॉक के सकरावां, गौरीगंज तथा जगदीशपुर ब्लॉक के इंडोगल्फ फैक्ट्री के एक-एक लोग शामिल हैं।
रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित क्षेत्र में गठित टीम को बचाव कार्य शुरू करने का आदेश दिया है। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 3,349 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से उपचार के बाद 3,204 सही हो चुके हैं।
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों में 32 की मौत हो चुकी है तो वर्तमान में 113 मरीज अस्पताल व होम आइसोलेट रहकर उपचाराधीन हैं। डीएम ने बताया कि वर्तमान में पॉजिटिविटी की दर एक फीसदी से भी कम हो गई है। डीएम ने जिलावासियों से घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें