फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली भिडंत में एक की मौत, पांच घायल

Mon, 01 Dec 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जायस के मिल एरिया के पास रविवार को कार और सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। कार तेज रफ्तार में आगे बढ़ रही थी। चालक संतुलन नहीं रख सका, जिससे वाहन ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गया। भिडंत में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और सभी सवार चोटिल हो गए।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार छह लोग एक कार्यक्रम के लिए मिठाई तैयार कर लौट रहे थे। मिल एरिया के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। 108 एंबुलेंस से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज भेजा गया। इलाज के दौरान बद्री निवासी संकठा का पुरवा थाना नसीराबाद रायबरेली की मौत हो गई। अन्य घायलों की स्थिति गंभीर बताई गई है।



घायलों में केदार निवासी जोशी का पुरवा थाना सलोन रायबरेली, शिव निवासी चौधराना, जायस, अखिलेश निवासी मौलवी खुर्द, थाना जायस, अनिल यादव निवासी मेहंदीगंज दरियाव का पुरवा नसीराबाद रायबरेली, आदर्श निवासी विशेषरपुर थाना नसीराबाद रायबरेली शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रायबरेली भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान की पुष्टि कर परिजनों को सूचना दे दी गई है। कहा कि मामले की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें