फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: कोहरे के चलते डिवाइडर से टकराया वाहन, पिता की मौत, पुत्र-पुत्री घायल

Wed, 30 Nov 2022 05:23 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी , बाजार शुकुल (अमेठी)

सार

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई जबकि पुत्र-पुत्री घायल हो गए। हादसा कोहरे के कारण हुआ। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अशीषपुर गांव के पास बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार एसयूवी डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में बुजुर्ग पिता की मौत हो गई जबकि पुत्र व पुत्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के बघौरा निवासी राजनाथ (65) बुधवार सुबह बेटी संध्या का इलाज कराने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होते हुए लखनऊ जा रहे थे। एसयूवी वाहन पर उनका बेटा प्रिंस भी साथ था। सुबह करीब 6:30 बजे उनका वाहन
 आशीषपुर गांव के पास अचानक डिवाइडर से टकरा गया।

ये भी पढ़ें - बदलता ट्रेंड: जन्मों के गठबंधन में गांठ बन रही उम्र की सीमा, वर पक्ष की मांग- 30 साल से कम की हो लड़की
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ठंड आते ही शहर में सक्रिय हुआ खतरनाक घुमंतू गिरोह, समय के साथ रहन-सहन और हथियारों में भी किए बदलाव


दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि राजनाथ यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुत्र-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों  घायलों को स्थानीय सीएचसी भेजवाया। प्रिंस के अनुसार पिता के साथ बहन का इलाज कराने लखनऊ पीजीआई जा रहे थे। थानाध्यक्ष तरुण कुमार पटेल ने बताया कि उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें