फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से अमेठी जिले में दूसरी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज/जगदीशपुर (अमेठी)। पहले से सांस की गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के बाद कोरोना की चपेट में आए एक अधेड़ की मंगलवार देर शाम तब मौत हो गई जब उसे इलाज के लिए अंबेडकरनगर स्थित लेवल-2 कोविड हास्पिटल ले जाया जा रहा था। अधेड़ में कोरोना संक्रमण की पुष्टि मंगलवार को ही ट्रूनॉट मशीन से हुई जांच में हुई थी। कोरोना संक्रमण से जिले में मौत का यह दूसरा मामला है।
विज्ञापन

जगदीशपुर विकासखंड के कपूरीपुर मजरे हुसैनगंज निवासी व्यवसाई रवीउल्ला (45) बीते काफी समय से सांस की बीमारी से ग्रसित थे। मंगलवार को तबीयत खराब होने पर परिवारीजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने संक्रमण के लक्षण दिखने पर ट्रूनॉट मशीन से जांच की तो रवीउल्ला कोरोना संक्रमित मिले।
कोरोना की पुष्टि होने के बाद चिकित्सकों ने रवीउल्ला को एल-2 हास्पिटल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया। एंबुलेंस रवीउल्ला को लेकर अंबेडकरनगर जा रही थी कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना सार्वजनिक होते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। डीएम के आदेश पर गांव पहुंची फायर कर्मियों की टीम ने मृतक के घर के साथ ही पूरे गांव को सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

डेढ़ माह पहले हुई थी पहली मौत
जिले में कोरोना से पहली मौत नौ जून को भेटुआ ब्लॉक के मई गांव निवासी राम अवध (70) की अयोध्या स्थित एल-2 हास्पिटल में हुई थी। राम अवध की ट्रेवल हिस्ट्री थी। राम अवध का दाह संस्कार अयोध्या में ही कर दिया गया था। तब से लेकर अब तक जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या जरूर घटती-बढ़ती रही लेकिन किसी की मौत नहीं हुई थी।
दो और हुए कोरोना संक्रमित
मंगलवार देर शाम प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में गौरीगंज के चौक मोहल्ले की रहने वाली एक महिला व सिंहपुर के इन्हौना गांव का एक अधेड़ कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। डीएम अरुण कुमार ने चौक कस्बे के साथ पूरे जलाल दुबे इन्हौना को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सैनिटाइजेशन के साथ बचाव कार्य शरु करवा दिया है। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक कुल 353 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 320 मरीज ठीक हो चुके हैं तो दो की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 31 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें