फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति के लिए बेटे संग भांजी ने की बुजुर्ग मामा की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। थाना क्षेत्र के महिमापुर गांव में आठ अक्टूबर की रात भांजी के घर पर रह रहे एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। खुलासे में लगी गौरीगंज पुलिस ने 48 घंटे में हत्या में शामिल बुजुर्ग की भांजी के पुत्र को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक बांका, मृतक का मोबाइल व खून से सना आरोपी का कपड़ा बरामद कर लिया। मृतक की भांजी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

मुंशीगंज थाना क्षेत्र के किटियावां गांव निवासी श्रीकृष्ण श्रीवास्तव पारिवारिक विवाद के चलते गौरीगंज थाना क्षेत्र के महिमापुर गांव निवासी अपनी भांजी साधना के घर पर रहते थे। पिछले बुधवार की रात श्रीकृष्ण की गला रेतकर हत्या कर दी गई। साधना ने मृतक के भाई व भतीजे पर संपत्ति को लेकर हत्या करने का केस दर्ज कराया था। जांच में जुटे एसएचओ अरुण कुमार दुबे ने कई संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ शुरू की इसी बीच मृतक की भांजी साधना व उसका पुत्र गुंजन उर्फ पीरेश घर से भाग गए।
दोनों के फरार होने पर पुलिस का शक इन पर गया। शनिवार भोर कोतवाल ने गुंजन को मुसाफिरखाना मोड़ के समीप से गिरफ्तार कर लिया। घटना का खुलासा करते हुए एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि पूछताछ में गुंजन ने बताया कि उनके व उनकी मां की ओर से परवरिश करने के बावजूद श्रीकृष्ण अपनी संपत्ति रामपुर जिले के रामगोपाल को देना चाहते थे।
विज्ञापन

सहारा बैंक में जमा दो लाख रुपये में नामिनी में गुंजन का नाम था जिस राशि को भी वह रामगोपाल को ही देना चाहते थे। इसीलिए उसने अपनी मां साधना के साथ मिलकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। कहा कि आरोपी की निशानदेही पर उसके घर के समीप से हत्या में प्रयुक्त एक बांका, मृतक का मोबाइल तथा आरोपी का खून लगा कपड़ा बरामद हुआ है। एसपी ने कहा कि फरार साधना को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें