फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दूसरे दिन भी पैथालाॅजी के कंप्यूटर में खराबी से भटके मरीज

Wed, 16 Aug 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पहुंचे अपनी बारी का इंतजार करते हुए मरीज।
विज्ञापन
अमेठी। दो दिन से पैथालॉजी का कंप्यूटर खराब होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को जांच कराने आए 100 मरीजों को मैनुअल रिपोर्ट दी है। महज 50 मरीजों का ऑनलाइन पंजीकरण हो सका है। शेष मरीज बिना जांच कराए ही लौट गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को संयुक्त जिला अस्पताल का खराब हुआ कंप्यूटर बुधवार को भी इंजीनियर द्वारा ठीक करने के बाद भी नहीं चल सका। सर्वर की समस्या सही न होने से तमाम मरीज बिना जांच कराए ही वापस होने को मजबूर हो गए। यहीं हाल सोमवार को भी रहा।
मंगलवार को 15 अगस्त होने से अस्पताल बंद रहा। सोमवार को लौटे मरीज बुधवार को जांच कराने की आस लगाए अस्पताल पहुंचे तो उनमें से कुछ की ही जांच हो सकी। प्रतिदिन जांच कराने के लिए अस्पताल की पैथालॉजी में 250 से 300 मरीज प्रतिदिन आते हैं। दोपहर बाद इंजीनियर द्वारा कंप्यूटर ठीक किया गया तो सर्वर की समस्या खड़ी हो गई।
विज्ञापन

जिससे 100 मरीजों का सैंपल लेकर मैनुअल जांच रिपोर्ट दी गई। 50 मरीजों का किसी तरह आनलाइन पंजीकरण हो सका है। कंप्यूटर व सर्वर में आई खराबी से 100 से अधिक मरीज बिना जांच कराए वापस चले गए हैं। अस्पताल अधीक्षक डॉ. बीपी अग्रवाल ने कहा कि सर्वर ठीक कराने के लिए टेक्नीशियन से बात कर कार्रवाई की गई है। जल्द समस्या दूर करा दिया जाएगा।


बुखार के मरीजों में नहीं आ रही कमी
छुट्टी के बाद बुधवार को खुले संयुक्त जिला अस्पताल में उपचार कराने के लिए 1124 मरीज आए। सबसे अधिक बुखार के 305 मरीज रहे। जबकि, आई फ्लू के 51 मरीजों ने उपचार कराया। सर्दी जुकाम आदि के 295, लूज मोशन के 90, दर्द के 98, शरीर में पानी की कमी के 68 मरीजों ने उपचार कराया।
विज्ञापन


अस्पताल में अधिक भीड़ होने से चिकित्सक को दिखाने व परामर्श के लिए मरीजों को लंबी लाइन के साथ घंटों इंतजार करना पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें