अमेठी। मुंशीगंज पुलिस ने बुधवार को लूट की रकम के साथ दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से तमंचा पुलिस ने बरामद किया है। दो लुटेरे भाग निकले। इनकी तलाश के लिए टीमें लगाई गई है।
सोमवार को अड़ारु जाने वाले रोड पर एक व्यक्ति से तमंचा सटाकर रुपये 17,500 रुपये लूटने का मामला आया था। पुलिस जांच में जुटी थी तभी उलरा स्थित एसआर एकेडमी के पास दो बाइक पर सवार चार लोग आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। दौड़ाकर एक बाइक पर सवार उलरा गांव निवासी सत्यम सिंह उर्फ अखिलेश सिंह व मुसाफिरखाना थाने के मुड़ियापुर गांव निवासी अंकित यादव को पुलिस ने पकड़ लिया।
तलाशी में पुलिस को तमंचा व 75 सौ रुपये बरामद हुए। बाइक से जुड़े दस्तावेज नहीं दिखा पाए। पूछताछ में बताया कि चार साथियों के साथ मिलकर 14 अगस्त को लूट की घटना का अंजाम दिया था। आरोप स्वीकार करने के बाद पुलिस फरार दोनों बदमाशों की तलाश के साथ कार्रवाई में जुटी है। एसएचओ अखंड देव मिश्र ने बताया कि फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है।