फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जमीन के विवाद में वृद्धा की हत्या

Fri, 02 Jan 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। जमीन के विवाद में बुधवार शाम चार लोगों ने बुजुर्ग महिला शिवपता पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिवपता की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। परिजनों ने ग्राम प्रधान पति पर साजिश रचने और चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन



पूरे मोहम्मद नेवाज गांव निवासी सुनीता के मुताबिक, उनका गांव के रहने वाले जयवर्धन, हर्षवर्धन से भूमि विवाद चल रहा है। बुधवार को गांव के ही रहने वाले ग्राम प्रधान के रिश्तेदार बल्लन उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज की। देर शाम जयवर्धन और हर्षवर्धन उनके घर आए और कहा कि प्रधान पति मोहम्मद तौकीर ने समझौते के लिए फार्म हाउस बुलाया है। उन्होंने मना किया, लेकिन सास शिवपता नहीं मानीं और चली गईं।


रास्ते में केशवराम की दुकान के पास मौजूद मझेरिया जागाशिवपुर गांव निवासी जहीद उल्ला और बल्लन ने जयवर्धन, हर्षवर्धन के साथ मिलकर शिवपता पर हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों के साथ वह मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक हमलावर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल शिवपता को सीएचसी मुसाफिरखाना ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने शिवपता को मृत घोषित कर दिया। शिवपता की मौत के बाद गौरीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और जानकारी मुसाफिरखाना पुलिस को दी। सुनीता ने ग्राम प्रधान पति तौकीर पर हत्या की साजिश रचने और जयवर्धन, हर्षवर्धन, जहीद उल्ला व बल्लन पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें