फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: घने कोहरे ने थाम दी वाहनों की रफ्तार

Fri, 02 Jan 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज-अमेठी मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह छाए कोहरे के बीच से गुजरते वाहन। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नववर्ष के पहले दिन सुबह कोहरा और धुंध छाई रही। दृश्यता कम होने से वाहन लाइट जलाकर सड़कों पर रेंगते नजर आए। गलन भरी ठंड ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। दोपहर में धूप निकली, जिसके बाद बाजारों में भीड़ दिखी।
विज्ञापन



कृषि वैज्ञानिक डॉ. नवनीत मिश्र ने बताया कि कोहरा और पाला के चलते आलू, सब्जी के साथ ही फूल वाली तिलहनी और दलहनी फसलों पर असर पड़ेगा। बताया कि पाले से बचाव के लिए खेतों में नमी बनाए रखें और खेत की मेड़ों पर धुआं करें। इसके साथ ही दवाओं का भी छिड़काव करें। मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम 18 डिग्री तो न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बताया कि अभी शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। तापमान सामान्य के आसपास रहने व पछुआ हवा चलने की संभावना है।


उधर, बीते कई दिनों से तापमान में गिरावट होने के कारण ठंड से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। ठिठुरन बढ़ने से अमेठी के रामलीला मैदान में लगी प्रदर्शनी के साथ ही माॅल और ऊनी कपड़ों की दुकानों में लोगों की भीड़ बढ़ गई है। दुकानदार शाहरुख खान ने बताया कि गर्म कपड़ों की बिक्री सबसे ज्यादा हुई है। सबसे अधिक जैकेट की बिक्री तेज हो गई है। इसके साथ ही फुल-हॉफ स्वेटर, मफलर, टोपी और दस्ताना की भी बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें