फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर नहीं कोविड जांच की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। महाराष्ट्र, केरल समेत कई राज्यों में बढ़ रहे कोविड संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन को निगरानी बढ़ाने तथा आने वाले लोगों की जांच करने को कहा है। उधर विदेश से आए दो लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटीन कराया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने स्टेशन अधीक्षक को पत्र जारी कर महाराष्ट्र व केरल से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कर प्रतिदिन सूचना देने को कहा है। इसके बाद भी स्टेशन मुख्यद्वार पर प्रवेश व निकास के समय जांच का कोई प्रबंध नहीं किया गया।
ऐसे में ट्रेनों से आने वाले प्रवासी बिना जांच अपने घर जा रहे है। स्टेशन अधीक्षक ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र जारी कर स्वास्थ्य कर्मी की तैनाती करने का अनुरोध कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली है। स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि प्रवासी यात्रियों की जांच व उन्हें सूचीबद्ध करना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

सीएमओ को पत्र भेजकर स्टेशन पर कर्मी तैनात करने का अनुरोध किया गया है। उधर सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि स्टेशनों पर जांच के लिए टीम गठित कर ड्यूटी लगाई जा रही है। यात्रियों के नियमित जांच के बाद ही उन्हें घर जाने दिया जाएगा।
ग्राम निगरानी समिति को भी सक्रिय कर गैर प्रांत से आने वालों लोगों की निगरानी की जा रही है। अभी तक जिले में मुसाफिरखाना व बाजार शुकुल ब्लॉक में विदेश से दो यात्री आए हैं। दोनों को क्वारंटीन कर उनकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें