फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी के सभी एसडीएम व तहसीलदार से जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। ई-डिस्ट्रिक पोर्टल पर आवेदित आय व हैसियत प्रमाण पत्र समय से निर्गत नहीं करना जिले के सभी एसडीएम व तहसीलदार को भारी पड़ा। समीक्षा में मामला उजागर होने से नाराज एडीएम ने सभी को नोटिस जारी कर तत्काल लंबित आवेदन निरस्तारित कर जवाब देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

आय, निवास, हैसियत व चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने में लोगों को कार्यालयों का चक्कर लगाने से बचाने के लिए शासन के निर्देश पर ई-डिस्ट्रिक पोर्टल पर आनलाइन आवेदन व उसे निर्गत करने की व्यवस्था बनाई गई है। पोर्टल पर आवेदन करने के बाद प्रमाण पत्र समय से निर्गत हो सके इसके लिए ई-डिस्ट्रिक मैनेजर अमित कुमार को नियमित निगरानी करने के साथ अफसरों से समन्वय स्थापित कर समय से निर्गत कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी साैंपी गई है।
बृहस्पतिवार को एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने पोर्टल पर आवेदनों की समीक्षा की तो मुसाफिरखाना में आय प्रमाण पत्र के 28 व हैसियत प्रमाण पत्र का एक, अमेठी तहसील में आय प्रमाण पत्र के सात तो हैसियत प्रमाण पत्र के आठ, गौरीगंज तहसील में आय प्रमाण पत्र के 56 व हैसियत प्रमाण पत्र के पांच तथा तिलोई तहसील में आय प्रमाण पत्र के 57 व हैसियत प्रमाण पत्र के सात आवेदन समय सीमा बीतने के बावजूद लंबित मिले।
विज्ञापन

प्रमाण पत्र लंबित होने से नाराज एडीएम ने सभी एसडीएम व तहसीलदार को नोटिस जारी कर तत्काल गुण-दोष के आधार पर प्रमाण पत्र आवेदन निस्तारित करते हुए जवाब देेने का निर्देश दिया है। एडीएम ने भविष्य में समय से प्रमाण पत्र आवेदन निस्तारित करने की नसीहत देते हुए आवेदन लंबित होने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें