फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा ट्रैक का नॉन इंटरलॉकिंग कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। दोहरीकरण ट्रैक पर ट्रेन का संचालन करने से पहले गौरीगंज, तालाखुजरी व अमेठी रेलवे स्टेशन पर नान इंटरलॉकिंग कार्य बुधवार से शुरू होगा। कार्य शुरू होने के पहले मंगलवार को अधिकारी व कर्मचारी रेल ट्रैक से जुड़े सभी कार्यों को पूरा करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

पांच फरवरी तक तीनों स्टेशनों पर नान इंटरलॉकिंग कार्य पूरा करने के साथ छह मार्च को गौरीगंज-अमेठी के बीच दोहरीकरण ट्रैक पर ट्रायल होगा। ट्रायल के बाद विभाग ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू करेगा।
गौरीगंज-अमेठी रेलवे स्टेशन के बीच दोहरीकरण ट्रैक पर ट्रेन संचालन की कोशिश अंतिम दौर में है। ट्रैक बिछाने व अन्य कार्य पूरा करने के बाद विभाग बुधवार से पांच फरवरी तक गौरीगंज, तालाखुजरी व अमेठी रेलवे स्टेशन पर नान इंटरलॉकिंग कार्य करेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को विभागीय अधिकारी व कर्मचारी पूरे दिन ट्रैक के अवशेष कार्य को पूरा करने के साथ नॉन इंटरलॉकिंग कार्य शुरू करने की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। अफसरों की मौजूदगी 26 फरवरी से पांच मार्च तक तीनों स्टेशन पर नान इंटरलॉकिंग कार्य पूरा करने के बाद छह मार्च को रेल संरक्षा आयुक्त की मौजूदगी में गौरीगंज-अमेठी के दोहरीकरण ट्रैक पर का ट्रायल होगा। ट्रायल सफल होने व संरक्षा आयुक्त से ट्रेन संचालन की स्वीकृति मिलने के बाद विभाग दोनों रेल ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू करेगा।
यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त
नॉन इंटरलॉकिंग के दौरान ट्रैक पर प्रतिदिन संचालित रायबरेली-जौनपुर एक्सप्रेस, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, शटल पैसेंजर, पीआरएल पैसेंजर व वीपीएल पैसेंजर (सभी ट्रेनें अप-डाउन) 26 फरवरी से पांच मार्च तक निरस्त रहेंगी।
इन ट्रेनों का रूट डायवर्ट
गौरीगंज-अमेठी रेलवे स्टेशन पर नान इंटरलॉकिंग कार्य पूरा कराने के लिए जारी ब्लॉक के बाद संचालन विभाग ने मंगलवार से पांच मार्च तक अप-डाउन पंजाब मेल व नीलांचल एक्सप्रेस को वाया सुल्तानपुर, अप/डाउन अर्चना एक्सप्रेस को वाया फैजाबाद तथा यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस को वाया ऊंचाहार संचालित करने का का निर्णय लिया है। तीन मार्च को रायबरेली-प्रतागपगढ़ के बीच साकेत लिंक एक्सप्रेस को निरस्त रखते हुए अप काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन मार्च को दो घंटे विलंब से संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें