फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गरीबों के राशन वितरण में नेटवर्क बना रोड़ा

Thu, 13 Jul 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। मंगलवार से शुरू हुए राशन वितरण में अब नेटवर्क की समस्या आ गई है। इसके कारण प्वाइंट ऑफ सेल मशीन (ई पाॅश) का संचालन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में जहां राशन वितरण प्रभावित हो रहा है, वहां कोटेदार व उपभोक्ताओं में तकरार हो रही है। कोटेदारों को कहना है कि शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उधर, अधिकारी दो दिन में ग्रामीण क्षेत्र में 3.89 प्रतिशत व शहरी क्षेत्र में 30.02 प्रतिशत राशन वितरित होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत जिले में संचालित 765 कोटे की दुकान से प्रति माह 2,76,789 पात्र गृहस्थी के उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम, 70369 अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलोग्राम राशन निशुल्क वितरित किया जाता है। 11 से 22 जुलाई तक प्वाइंट आफ सेल मशीन से आधार बेस निशुल्क राशन वितरित का निर्देश दिया गया है।
मंगलवार को उपभोक्ता कोटे की दुकान पर राशन लेने पहुंच रहे हैं लेकिन, उन्हें नहीं मिल पा रहा है। दरअसल, नेटवर्क बाधित होने के कारण प्वाइंट आफ सेल मशीन का संचालन ही नहीं हो रहा है। कई दुकानों पर उपभोक्ताओं व कोटेदारों के बीच तकरार की भी सूचना मिल रही है। कई बार उपभोक्ताओं का अंगूठा मशीन में लगाने की कोशिश के बाद अपडेशन नहीं हो रहा है। इसकी निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। विभागीय के आंकड़ों के अनुसार, दो दिन में ग्रामीण क्षेत्र में 3.89 प्रतिशत तो शहरी क्षेत्र में 30.02 प्रतिशत राशन वितरित होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोटेदारों ने की शिकायत
ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी, प्रदेश महासचिव अशोक सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश तिवारी व प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कोटे क दुकान के संचालकों ने प्वाइंट आफ सेल मशीन में सर्वर की समस्या की शिकायत अधिकारियों से की है। कहा है कि कई महीनों से लगातार राशन वितरण करते समय ई-पॉश में सर्वर की समस्या बनी है। उपभोक्ताओं से विवाद हो रहा है। जुलाई माह में खाद्यान्न वितरण शुरू होने के बाद सर्वर की परेशानी बढ़ गई है। कहा कि यदि प्वाइंट आफ सेल मशीन में सर्वर की परेशानी दूर नहीं हुई तो वह मशीन जमा करके वितरण का कार्य बंद कर देंगे।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
जिला पूर्ति अधिकारी नीलेश उत्पल का कहना है कि सर्वर की समस्या पूरे प्रदेश में है। समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द की परेशानी दूर हो जाएगी। 21 जुलाई तक राशन का वितरण किया जाना है, निर्धारित तिथि तक शत प्रतिशत पात्रों को राशन बांट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें