फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 29 लाख रुपये से नीमी-राजापुर घोसियान संपर्क मार्ग का होगा नवनिर्माण

Thu, 16 Jan 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 नवनिर्माण के लिए प्रस्तावित जामों क्षेत्र के नीमी-राजापुर घोसियान संपर्क मार्ग।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जामो ब्लॉक क्षेत्र की नीमी-राजापुर घोसियान संपर्क मार्ग की 29 लाख रुपये की लागत से मरम्मत होगी। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने गत दिनों प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने संग धनराशि भी जारी हो चुकी है। मार्ग की मरम्मत होने के बाद लोगाें को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जामो ब्लॉक क्षेत्र में करीब ढ़ाई किमी लंबे नीमी-राजापुर घोसियान संपर्क मार्ग का निर्माण करीब 10 साल पूर्व हुआ था। मार्ग से नीमी पूरे शिवा भगत राजापुर घोसियान सहित करीब 10 हजार राहगीर प्रतिदिन आवागमन करते हैं। मरम्मत नहीं होने से मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। जिससे लोगों को परेशानी होती है।
विधायक राकेश प्रताप सिंह ने लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजकर मार्ग के नवनिर्माण का कार्य करवाने को कहा था। विभाग ने सर्वे करवाते हुए मार्ग के नवनिर्माण के लिए 29 लाख रुपये का अनुमानित आगणन तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजा। शासन ने इसे मंजूरी देते हुए धनराशि भी जारी कर दी है। पूर्व प्रधान घोसियान घनश्याम कश्यप सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग की मरम्मत होने के बाद आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण प्रांतीय खंड शैलेंद्र कुमार ने बताया कि ठेकेदार का चयन होने के बाद अवर अभियंता की निगरानी में समय से मानक के अनुसार निर्माण कार्य पूरा करवाते हुए लोगों को आवागमन में सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें