कमरौली (अमेठी)। जिले में औद्योगिक क्षेत्र भले ही घोषित कर दिए गए हैं, लेकिन सड़कों की स्थिति खराब होने से आम आदमी से लेकर उद्यमियों व श्रमिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर के सेक्टर-16 में स्थित खराब सड़कों को ढाई करोड़ की लागत से बनवाने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण, यूपीसीडा के पास है।
यूपीसीडा के अवर अभियंता रमेश चंद्र निगम ने बताया कि बदहाल सड़कों के खर्च का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को पत्र भेजा गया है। जिसमें करीब 10 छोटी-बड़ी सड़कों को शामिल किया गया है। स्वीकृति मिलते ही करीब ढाई करोड़ की लागत से सड़कों को सुधारा जाएगा।