फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अस्पताल संचालन को लेकर बंद रहा मुंशीगंज बाजार

Fri, 22 Sep 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
प्रदर्शन करते व्यापारी।
विज्ञापन
अमेठी। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल के लाइसेंस निलंबन की बहाली की मांग तेज होती जा रही है। अस्पताल संचालन कराने के समर्थन में व्यापार मंडल के आह्वान पर शुक्रवार को मुंशीगंज बाजार में करीब 350 दुकानें पूरी तरह बंद रही। बाजार में जरूरतमंद परेशान दिखाई पड़े। व्यापारियों ने बाद में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


अस्पताल पर दिव्या की मौत के मामले के बाद लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। शुक्रवार को उद्योग व्यापार मंडल मुंशीगंज के व्यापारियों ने अध्यक्ष संदीप दुबे की अगुवाई में बैठक की। अस्पताल का संचालन कराए जाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने सामूहिक रूप से अपनी दुकान बंद रखी। व्यापारियों ने मृतक दिव्या की आत्मा शांति को लेकर 2 मिनट मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। कहा कि पूरे मामले की जांच हो लेकिन, अस्पताल बंद करना ठीक नहीं है।
अस्पताल का लाइसेंस बहाल करने की मांग को लेकर सुबह से बाजार बंद रहा। स्थानीय लोगों एवं जरूरतमंदों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर तक दवा की दुकानें भी बंद रही, जिसके चलते मरीज को काफी दिक्कत हुई। दुकान बंद होने से मरीज, स्थानीय लोग एवं राहगीर परेशान रहे। दैनिक वस्तुओं के लिए भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बाजार में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

दोपहर में उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप दुबे, महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता, दिनेश जायसवाल, पप्पू सिंह, बृजलाल, उमेश जायसवाल, शिवपूजन चौरसिया सहित अन्य व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन दिया। इसमें जनहित संजय गांधी अस्पताल का संचालन बहाल कराने की मांग की गई है। अध्यक्ष ने कहा कि अगर संचालन शुरू नहीं हुआ तो बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी और वृहद स्तर पर आंदोलन होगा।
अस्पताल संचालन के समर्थन में उतरे सपाई
अमेठी। तहसील परिसर में शुक्रवार को सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव और राजेश मिश्रा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने संजय गांधी अस्पताल का संचालन शीघ्र कराने को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रीति तिवारी को सौंपा। कहा कि तत्काल अस्पताल का संचालन कराया जाय। ऐसा न होने पर कार्यकर्ता आंदोलन के माध्यम से सड़क पर संघर्ष करने को बाध्य होंगे। श्रीनाथ यादव, अंकुश कोरी, संजीव कश्यप, सुधांशु शर्मा, आशीष, रोहित, इसरार आदि मौजूद रहे।


अस्पताल के लाइसेंस निलंबन आदेश करें समाप्त


अमेठी। जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम सिंह की अगुवाई में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में संजय गांधी अस्पताल लाइसेंस के निलंबन का आदेश निरस्त करने के साथ ही जनहित में अस्पताल का संचालन शुरू कराई जाने की मांग की है। इस मौके पर बृजेंद्र सिंह लोहा, अजय गांधी, दिलीप सिंह, संजीव, शिवांशु समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें