फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News : अमेठी में कमरे में मिला सुल्तानपुर निवासी कानूनगो का शव, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 22 Sep 2023 12:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

अमेठी जिले में तिलोई तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक का शव शुक्रवार की सुबह उनके कमरे में मिला है। तहसील के अधिकारी बीमारी से ग्रसित होने की बात कह रहे हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिले में तिलोई तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक का शव शुक्रवार की सुबह उनके कमरे में मिला है। तहसील के अधिकारी बीमारी से ग्रसित होने की बात कह रहे हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सुल्तानपुर के लंभुआ निवासी काननूगो चंद्रमणि वर्मा तिलोई तहसील में बने कर्मचारी आवास में रहते थे। शुक्रवार की सुबह जब नौ बजे तक उनका दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के आवास में रह रहे लोगों ने आवाज दी। कोई जवाब न मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दरवाजा खुलवाया। अंदर कमरे में बेड पर उनका शव मिला। इसकी जानकारी परिजनों को दी गई है।

एसडीएम दिग्विजय सिंह ने बताया कि साथी कर्मचारियों से जानकारी मिली है। वह बीमार रहते थे। शुगर सेे ग्रसित होने के साथ ही मिर्गी के भी दौरे आते थे। फिलहाल, परिजनों को सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें