फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मुंशीगंज और हाटी टीम ने जीते लीग मैच

Tue, 07 Jan 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ब्लॉक अमेठी के गांव लाला का पुरवा मजरे सोमपुर मनकंठ स्थित खेल मैदान परिसर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन चार मैच हुए। मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख घनश्याम चौरसिया ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया।
विज्ञापन



प्रतियोगिता का पहला मैच स्काई इलेवन सैठा टीम और पूरे शिताल के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्काई इलेवन ने 67 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूरे शिताल ने दो विकेट खोकर आठ विकेट से मैच जीत लिया। मैच ऑफ द मैच अंकित यादव रहे। दूसरा मैच पुत्तन इलेवन और भगनपुर इलेवन स्टार टीम के बीच हुआ। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भगनपुर इलेवन टीम ने विपक्षी टीम को जीत के लिए 88 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुत्तन इलेवन ने सात ओवर 9 विकेट से मैच को जीत लिया। मैन ऑफ द मैच विवेक कुमार रहे।


तीसरा मैच मुंशीगंज टीम और उत्तरगांव के बीच हुआ, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी मुशीगंज टीम ने 173 रन बनाए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तरगांव टीम 105 रन ही बना सकी। इस मैच में मैन ऑफ द मैच अनवर रहे। चौथा मैच हाटी टीम और लीजेंड्स इलेवन के बीच खेला गया। हाटी टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 117 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लीजेंड्स इलेवन टीम मात्र 55 रनों पर ही सिमट गई। हाटी टीम ने 62 रनों से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच अजय कुमार रहे। मैच में मनोज यादव व सुरेंद्र कमेंट्रेटर व जुगल शुक्ल स्कोरर रहे। इस दौरान अमित शुक्ल, पंकज पांडेय, अनमोल शुक्ल, सचिन, अनिल, मुकेश, सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें