फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भाजपा जिलाध्यक्ष पद के सात दावेदार, कार्यशाला आज

Tue, 07 Jan 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया सात जनवरी से शुरू होगी। सात से 10 जनवरी तक अध्यक्ष पद के लिए सभी दावेदार नामांकन करेंगे। इसके बाद प्रदेश स्तर पर अध्यक्ष पद की घोषणा की जाएगी। फिलहाल जिले में कुल सात दावेदार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन




भारतीय जनता पार्टी में अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए प्रदेश स्तर पर कार्यशाला के आयोजन के बाद जिला स्तर पर प्रक्रिया शुरू होगी। सात जनवरी को भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद नामांकन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया में जिले के मंडल अध्यक्ष संबंधित दावेदार का प्रस्ताव करेंगे। जिसका अनुमोदन जिले के विधायक, पूर्व विधायक, एमएलसी, पूर्व सांसद व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी करेंगे। बाद में प्रदेश नेतृत्व की ओर से अध्यक्ष का नाम तय किया जाएगा।


पार्टी सूत्रों के अनुसार इस बार जिले में कुल सात दावेदार हो सकते हैं, जिसमें जिला प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह, महामंत्री पद पर तैनात सुधांशु शुक्ल, महामंत्री राकेश त्रिपाठी, भवानी दत्त दीक्षित, काशी प्रदेश के किसान मोर्चा अध्यक्ष काशी तिवारी, वर्तमान में जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे राम प्रसाद मिश्र व कुछ अन्य नाम भी हैं।
विज्ञापन



निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने बताया कि पार्टी में जिला अध्यक्ष पद पर रह कर उन्हें लोगों व पार्टी का बहुत स्नेह मिला है। अब नए लोगों को पार्टी की कमान सौंपना चाहते हैं। इसके लिए सात जनवरी को पार्टी की कार्यशाला जिला कार्यालय में होगी। वहीं नामांकन के बाद प्रदेश नेतृत्व इसमें फैसला लेगा। इसके लिए अयोध्या के पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पांडेय को चुनाव अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें