फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जिले में 11 मई को निकाय चुनाव, मतगणना 13 को

Sun, 09 Apr 2023 08:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की निर्वाचन अधिसूचना
विज्ञापन

निकाय चुनाव की अंतिम आरक्षण सूची भी जारी, कोई बदलाव नहीं
जिले में नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत की दो-दो सीटें
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीगंज (अमेठी)। राज्य निर्वाचन आयोग ने रविवार शाम अंतिम आरक्षण सूची के साथ चुनाव अधिसूचना जारी कर दी। अंतिम आरक्षण में सभी सीटों का आरक्षण वही है जो अनंतिम आरक्षण सूची में था। अधिसूचना के अनुसार जिले की दो नगर पालिका व दो नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ सभासद की 72 सीटों के लिए 11 मई को वोट डाले जाएंगे।
जिले में नगर पालिका परिषद (गौरीगंज व जायस) तथा नगर पंचायत (अमेठी व मुसाफिरखाना) की दो-दो व सभासद की कुल 72 सीटें हैं। इन सीटों पर चुनावी प्रक्रिया को पूरा करते हुए रविवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम आरक्षण सूची के साथ चुनावी अधिसूचना भी जारी कर दी। आरक्षण की अंतिम सूची व चुनावी अधिसूचना जारी होने के साथ ही लोगों का महीनों से चल रहा इंतजार भी समाप्त हो गया है। अंतिम आरक्षण सूची भी अनंतिम आरक्षण सूची जैसी है। दोनों सूची में जिले की किसी भी सीट के आरक्षण (अध्यक्ष व सभासद) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जिले में जिला मजिस्टे्रट की ओर से निर्वाचन अधिसूचना 16 अप्रैल को तो आरओ की ओर से 17 अप्रैल को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
30 व 31 मार्च को जारी हुई थी अनंतिम सूची
नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए 30 मार्च को अनंतिम आरक्षण सूची जारी की गई थी। इसी तरह सभासद की 72 सीटों के लिए 31 मार्च को अनंतिम आरक्षण सूची जारी हुई थी। दोनों अनंतिम सूची जारी करने के दिन से छह दिन के भीतर दावे व आपत्तियां मांगी गई थीं।
इनसेट
जिले में आई थीं सात आपत्तियां
एडीएम अजित कुमार सिंह ने बताया कि जिले में नगर पालिका परिषद जायस में सर्वाधिक चार, गौरीगंज में दो व अमेठी मेें एक आपत्ति दाखिल हुई थी। सभी आपत्तियां आधारहीन थीं। परीक्षणोपरांत आपत्तियों को खारिज कर अनंतिम सूची को ही अंतिम मामने की सूचना आयोग को भेजी गई थी। एडीएम ने कहा कि अभी आयोग की ओर से अधिसूचना के संबंध में लिखित आदेश नहीं मिला है। प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
जिले में चुनाव की तारीखों पर एक नजर
तिथि - कार्यक्रम
17 से 24 अप्रैल - नामांकन पत्रों की खरीद व जमा
25 अप्रैल - नामांकन पत्रों की जांच
27 अप्रैल - नामांकन पत्रों की वापसी
28 अप्रैल - चुनाव चिन्ह आवंटन
11 मई - मदतान
13 मई - मतगणना
बॉक्स
निकायों के अध्यक्ष पद का आरक्षण
निकाय - आरक्षण
गौरीगंज - अनारक्षित
जायस - अनुसूचित जाति महिला
मुसाफिरखाना - अनारक्षित
अमेठी - पिछड़ा वर्ग महिला
इनसेट
72 वार्ड में 46 आरक्षित
नगर पालिका व नगर पंचायतों के वार्डों की बात करें तो सभासद के 72 पदों में से 46 अलग-अलग वर्ग के लिए आरक्षित हैं। आरक्षित सीटों में अनुसूचित जाति के लिए नौ, अनुसूचित जाति महिला के लिए सात, पिछड़ा वर्ग के लिए 11, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए छह व महिला के लिए 13 सीटें आरक्षित की गई हैं। वार्ड सभासद के 26 पद अनारक्षित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें