फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पांच हजार लोगों का आवागमन होगा आसान

Wed, 15 Jan 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र के दो गांवों को जोड़ने वाला खड़ंजा मार्ग जल्द ही इंटरलॉकिंग मार्ग में तब्दील किया जाएगा। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए जिला पंचायत ने निर्माण कार्य को मंजूरी देकर धनराशि जारी की है। जल्द ही निविदा के माध्यम से ठेकेदार का चयन करते हुए प्रस्तावित कार्य पूरा कराया जाएगा, जिसके बाद करीब पांच हजार ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन




भादर ब्लाॅक क्षेत्र के पश्चिमपुर से ओभारिहन का पुरवा संपर्क मार्ग इन दिनों जर्जर हो चुका है। यह मार्ग भादर व घोरहा गांव को आपस में जोड़ता है। इस मार्ग पर बील्हापुर, भादर, घोरहा, अमटाही सहित कई गांवों के प्रतिदिन करीब पांच हजार लोग आवागमन करते हैं। जर्जर खड़ंजा मार्ग से आवागमन करने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गत दिनों जिला पंचायत की बैठक में स्थानीय डीडीसी ने ग्रामीणों की परेशानी का मुद्दा उठाते हुए मार्ग को इंटरलाॅकिंग में तब्दील करने का प्रस्ताव दिया।


जिला पंचायत सदस्य की मांग पर प्रस्ताव मंजूर करते हुए सर्वे करवाया गया। सर्वे में प्रस्तावित मार्ग को इंटरलाॅकिंग में तब्दील करने के लिए 18.62 लाख रुपये का अनुमानित आगणन तैयार कर बोर्ड के समक्ष पेश किया। जिला पंचायत समिति की ओर से अनुमानित आगणन को वित्तीय एवं प्रशासनिक मंजूरी देते हुए पंचम राज्य वित्त आयोग में आवंटित धनराशि से 18.62 लाख रुपये प्रस्तावित कार्य के लिए जारी कर दिए गए।
विज्ञापन




जल्द पूरा करवाया जाएगा कार्य
अपर मुख्य अधिकारी नरेंद्र बहादुर ने बताया कि निर्माण कार्य के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। नियमानुसार ठेकेदार चयन की प्रक्रिया गतिमान है। जल्द ही ठेकेदार नामित करते हुए अवर अभियंता की निगरानी में प्रस्तावित कार्य पूरा करवाते हुए लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें